शनिदेव वक्री से 11 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए शुभ, शनि देव की बरसेगी कृपा

शनिदेव के वक्री होने को शनि की उल्टी चाल भी कहा जाता है।

Update: 2021-05-22 14:33 GMT

23 मई, 2021, रविवार को शनिदेव वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव के वक्री होने को शनि की उल्टी चाल भी कहा जाता है। जहां शनि के अशुभ होने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। शनि देव 11 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे। शनि का वक्री होना कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर 11 अक्टूबर तक शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं किन लोगों पर शनि 11 अक्टूबर तक मेहरबान रहने वाले हैं...

वृष राशि
शनि का वक्री होना वृष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहने वाला है।
सिंह राशि
शनि की उल्टी चाल सिंह राशि वाले जातकों के लिए शुभ रहने वाली है।
इस समय जो भी कार्य आप करेंगे आपको उसमें सफलता जरूर प्राप्त होगी।
व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे।
धन- लाभ हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना शुभ कहा जा सकता है।
सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
नौकरी और व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।


Tags:    

Similar News

-->