ज्योतिष शास्त्र: नए साल पर चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानिए कौन सी हैं राशियां

नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में नए साल के लिए तमाम तरह की भविष्यवाणियां की जाती है। यह भविष्यवाणी ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है।

Update: 2021-12-24 04:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में नए साल के लिए तमाम तरह की भविष्यवाणियां की जाती है। यह भविष्यवाणी ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करता है। ज्योतिष में बताया गया है जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यह राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होता है तो कुछ के लिए अशुभ। आपको बता दें कि साल 2022 में दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह राशि बदलेंगे। ये ग्रह है गुरु और शनि। गुरु सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रह हैं जो एक साल बाद अपनी राशि बदलेंगे। गुरु 13 अप्रैल 2022 को अपनी राशि बदलेंगे। देवगुरु बृहस्पति साल 2022 में स्वराशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के स्वयं की राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों पर बहुत शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। आए जानते हैं कौन सी है वे राशियां।

वृश्चिक राशि
साल 2022 में गुरु का गोचर मीन राशि में होने से वृश्चिक राशि के लिए बहुत शानदार रहने वाला होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों का साल 2022 में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं। वृश्चिक राशि गुरु की मित्र राशि होने के कारण साल भर इस राशि के जातकों अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
धनु राशि
साल 2022 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। गुरु का अच्छा प्रभाव धनु राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए जॉब पाने के अच्छे अवसर आएंगे और नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है जिस कारण से आप आर्थिक रूप से पहले अधिक मजबूत होंगे। भाग्य का साथ आपके हर एक काम में आपको मिलेगा। जो जातक व्यापार में लगे हुए उनके लिए साल 2022 मुनाफा कमाने का वर्ष होगा। गुरु का शुभ प्रभाव पूरे साल धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा जिसकी वजह से आपके लिए साल अच्छा से बीतेगा।
कुंभ राशि
नौकरी में आपके लिए साल 2022 बहुत कुछ लाने वाला है। आपकी पूरे साल आर्थिक कंडीशन बढ़िया रहने वाली है। इस साल आप बहुत सारा धन का संचय करने में कामयाब होने वाले हैं। नया व्यापार करने के लिए साल बहुत अच्छा रहने वाला है। आर्थिक गतिविधियों में आपको बहुत ज्यादा लाभ मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।
Tags:    

Similar News

-->