Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर दीपक के साथ करें ये सरल उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Ashadha Amavasya 2025: हिन्दू धर्म में आषाढ़ अमावस्या को बेहद खास माना जाता है. यह दिन पितरों को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ 25 जून 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी. अगर आप इस दिन दीपक के कुछ सरल उपाय करते हैं तो आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और देवी लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में अगर आप भी देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आषाढ़ अमावस्या के दिन दीपक के ये उपाय जरूर करें|
आषाढ़ अमावस्या के दिन चौमुखी दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन चौमुखी दीपक जलाने से पितर खुश होते हैं. इसके अलावा आषाढ़ अमावस्या पर तेल का दीपक भी जलाया जा सकता है. आइए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या पर क्या उपाय अपनाना चाहिए|
आषाढ़ अमावस्या पर दीपक से करें ये उपाय-
पितरों के लिए:
आषाढ़ अमावस्या के दिन दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है. ऐसा करने से पितृ खुश होते है और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है|
सुख-शांति के लिए:
आषाढ़ अमावस्या पर घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में दीपक जलाएं. इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति का वास होता है|
घर में अन्न की बरकत के लिए:
आषाढ़ अमावस्या की रात्रि में रसोई घर में घी का दीपक जलाएं. अमावस्या के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में अन्न में बरकत बनी रहती है|
पितृ दोष के लिए:
ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितृ दोष दूर होता है|
आषाढ़ अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन घी का दीपक जलाने से घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है|