मेष करियर राशिफल: करियर में लाभ का दिन है

मेष राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है। आपको रुपये-पैसे के मामले में लाभ होगा। आपका समय अच्‍छे कार्य में व्‍यतीत होगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में किसी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, सावधान रहें।

वृष करियर राशिफल: धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे

वृष राशि के लोगों को मेहनत करने से लाभ होगा। आपके राजनीतिक प्रतिद्वन्दी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे और आप धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगे। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे और उसमें आपका मन प्रसन्‍न होगा।

मिथुन करियर राशिफल: दिन सफलता से भरा होगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्‍य है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दिन सफलता से भरा होगा। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, आपको लाभ होगा और सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको लाभ होगा। आपका दिन आनंद से भरा होगा और परिवार के लोगों के साथ वक्‍त अच्‍छा कटेगा।

कर्क करियर राशिफल: आपके धन में वृद्धि होगी

कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा और आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभप्रद होगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आपको लाभ होगा। कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य सफलता से पूर्ण होंगे।

सिंह करियर राशिफल: लाभ और सम्‍मान से भरा दिन

सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होगा। मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही आपस की परेशानियां दूर होंगी और आपके लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।

कन्या करियर राशिफल: भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी

कन्या राशि के लोगों को कारोबार में भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके लिए भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी और धन में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। परिवार के लोगों के साथ शाम को कहीं जाने का प्‍लान बन सकता है।

तुला करियर राशिफल: सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के योग

तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक अशांति की वजह से आपका काम में मन नहीं लगेगा। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक करियर राशिफल: भाग्‍य साथ नहीं दे रहा है

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य साथ नहीं दे रहा है और दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है और यह डील आपके लिए बहुत बड़ा लाभ लेकर आ सकती है। अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे। आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु करियर राशिफल: भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी

धनु राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और किस्‍मत हर मामले में आपका साथ देगी। राज्‍य कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों से धन का लाभ होगा। आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपको हर कार्य में विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात के वक्‍त शुभ मंगलमय कार्य में मन लगेगा। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

मकर करियर राशिफल: आपके सुख में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों को करियर में लाभ होने के योग हैं और आपके सुख में वृद्धि होगी। आज अच्‍छे लोगों का साथ मिलने से लाभ होगा। मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। शाम का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। ध्यान रखें तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

कुंभ करियर राशिफल: आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं

कुंभ राशि के लोगों के लिए सफलता के योग बने हैं और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से कमा कमाया धन मिलने के योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बन्धुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। आपके सुख में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा।

मीन करियर राशिफल: आपके सुख में वृद्धि होगी

मीन राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग हैं और आपके सुख में वृद्धि होगी। आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे और करियर में तरक्‍की होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। विरोधी पक्ष के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।


Tags: