Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 8 सितंबर 2024

Update: 2024-09-08 01:08 GMT

​मूलांक 1: घर-परिवार में नया सदस्य आएगा​

जल्दबाजी में चीजें इस समय थोड़ी जटिल हो सकती हैं। परिवार में कुछ चीजों को लेकर परेशानी हो सकती हैं। घर पर किसी नए सदस्य के आगमन से चहल-पहल बढ़ सकती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 22

​मूलांक 2: सामाजिक समारोह का हिस्सा बनेंगे​

कामकाज के क्षेत्र में कुछ लोगों के साथ मुलाकात और सामाजिक रूप से आप काफी व्यस्त भी दिखाई देने वाले हैं। आपके विचारों को लोगों द्वारा पसंद किया जा सकता है।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 12

​मूलांक 3: किसी यात्रा पर जाएंगे​

ऑफिस की ओर से कहीं अचानक से ट्रैवल के मौके मिल सकते हैं। आपके लिए आज का दिन किसी व्यक्ति की मदद से काम आसान हो सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

​मूलांक 4: धार्मिक कार्यक्रम बनाएंगे​

जो लोग धार्मिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए यात्राओं के या फिर कहें तीर्थ यात्राओं के योग भी दिखाई दे सकते हैं। बच्चों की ओर से प्यार और सहयोग काफी सकारात्मक होगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 20

​मूलांक 5: सामाजिक समारोह का हिस्सा बनेंगे​

इस समय सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ सकता है। अगर आप किसी प्रकार की विद्याओं के जानकार हैं, तो कोई शोध कार्य कर रहे हैं उसमें बेहतर कर पाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 17

​मूलांक 6: प्रेम सम्बध विवाह में बदलेगा​

जो लोग अविवाहित हैं, तो इस समय में कोई साथी की खोज भी पूरी हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध भी विवाह में बदल सकते हैं। आपकी सन्तान के लिए भी आज का दिन अनुकूल फल देने वाला है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

​मूलांक 7: तनाव रहेगा​

स्वास्थ्य की ओर से सावधान रहने की आवश्यकता है। कामकाज के चक्कर में या घरेलू परेशानियों के चलते आप कुछ तनाव का अनुभव कर सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 25

​मूलांक 8: निवेश न करें​

आज के दिन पर पैसे के लेन देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप यदि कहीं पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अभी अनुकूल नहीं प्रतीत होता।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 21

​मूलांक 9: काम में बाधा आएगी​

अगर किसी कारणवश आपको दूसरों के कारण काम अधिक करना भी पड़ जाए, तो बहुत सोच विचार के बाद ही आगे बढ़ें। आज आपके काम में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 15

Tags:    

Similar News

-->