Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 25 अगस्त 2024

Update: 2024-08-25 01:00 GMT

​अंक 1: कुछ बातें आपको ठेस पहुंचा सकती हैं​

आज का दिन आप कुछ अधिक जल्दबाजी में और बेचैन भी रहने वाले हैं। आपकी सोच आप पर भारी रहने वाली है। छोटी से छोटी चीजों पर अधिक ध्यान जाने वाला है। किसी की कुछ बातें आपके दिल को दुखा भी सकती हैं। प्यार के मामले में आप भावुक अधिक रह सकते हैं। काम में चिंताएं होंगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-लाल

​अंक 2: आज आपका मन चंचल रहेगा​

आज आप का दिन कुछ फेवर वाला होगा, इसी के साथ ही आप अधिक ही चंचल भी रहने वाले हैं। अपने काम में आपको दूसरों के कारण परेशानी देखने को मिलेगी लेकिन जल्द ही इससे आप उबर भी जाएंगे। भाई-बहनों के साथ आज का दिन व्यस्तता वाला होगा। परिवार में लोगों के साथ कुछ बातें भी उठ सकती हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग-केसरिया

​अंक 3: मन में आशंका रहेगी​

अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव लाने वाले हैं। आज कोई दोस्त आपको कुछ हेल्प भी कर सकता है। पैसों को खर्च करने से बचें हो सकता है, किसी को उधार देना पड़े। मन में आशंका अधिक रहने वाली है। आसपास के लोगों के साथ बातचीत होने वाली ओर सामाजिक कार्य में आप भागीदार भी बनेंगे।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग-पीला

​अंक 4: इमोशनल होकर काम न करें​

दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला न लें। थोड़ा शांत रहें ओर अपने काम को ईमानदारी से करते रहें। आप अगर इमोशनल होकर काम करते हैं, तो दिक्कत अधिक हो सकती हैं किसी भी चीज को आज करने से पूर्व उसे बेहतर रूप से समाप्त भी करें। नौकरी में स्त्री पक्ष की ओर से सहयोग मिल सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग-नीला

​अंक 5: प्रेमी की तरफ से सहयोग मिलेगा​

किसी के साथ मजाक करने से बचें अन्यथा वे आपके लिए ही परेशानी उत्पन्न कर सकता है। काम पर जाने से पूर्व वाहन की जांच कर लें ताकि कोई दिक्कत नहीं हो। प्रेमी की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। घर के कामकाज आज कुछ अधिक रहने वाले हैं।

​अंक 6: भावनाओं पर काबू रखें​

रोमांस में आप ज्यादा दिलचस्पी लेने वाले हैं। कुछ ज्यादा ही भावुक रहेंगे इसलिए थोड़ा इमोशन पर कंट्रोल रखें। घरेलू जीवन में परेशानी हो सकती है पर दोपहर बाद से स्थिति कुछ बेहतर होने लगेगी। छात्रों के लिए आज पढ़ाई अधिक रहने वाली है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग-लाल

​अंक 7: बातचीत करने में सावधानी रखें​

लोगों के साथ बातचीत को लेकर कुछ सावधानी बरतें। आप अपने काम को लेकर कुछ अन्य लोगों की सहायता की इच्छा रख सकते हैं। ट्रैवलिंग में दिक्कत होगी। स्वास्थ्य के मामले में कुछ धीमा ही रहेंगे थकान अधिक रह सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग-सफेद

​अंक 8: बिजनेस में लाभ होगा​

अपने काम के लिए कोई शॉर्टकट से बचने कि जरुरत है। परिवार में बच्चों को लेकर आप ज्यादा भागदौड़ में रहने वाले हैं उनको लेकर आप थोड़े अधिक चिंतित होंगे। जीवन साथी के साथ मिलकर कुछ जरुरी काम करेंगे. व्यापार में आज लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग-आसमानी

​अंक 9: आज संभलकर काम करें​

परिवार के लिए कुछ समय निकालना आज बेहतर होगा। जितना संभव हो सके दूसरों के लिए सहायक बनें. कुछ न कुछ बात बिगड़ सकता है इसलिए आज के दिन संभल कर काम करना भी जरूरी होगा। नौकरी में आज बॉस के साथ कुछ मीटिंग हो सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-हरा


Tags:    

Similar News

-->