Anant Chaturdashi 2025 Diye: अनंत चतुर्दशी पर घर में इन जगहों पर जलाएं 14 दीपक, मां लक्ष्मी करेंगी आपको मालामाल
Anant Chaturdashi 2025 Diye: पावन पर्व 6 सितंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। उनके साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन, समृद्धि, सुख और संपत्ति में वृद्धि होती है। भगवान अनंत की कृपा से सभी दुख दूर हो जाते हैं। अनंत चतुर्दशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:02 बजे से मध्यरात्रि 1:41 बजे तक है। पूजा के दौरान 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने का विधान है, जिसे परिवार का सुरक्षा कवच माना जाता है। अनंत चतुर्दशी पर प्रदोष काल में अपने घर में 14 दीपक जलाने चाहिए। ये दीपक आपके जीवन में उन्नति का प्रकाश फैलाएंगे। देवी लक्ष्मी के साथ भगवान अनंत की कृपा बरसेगी। आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा। आइए जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी पर 14 दीपक कहां जलाने चाहिए?
अनंत चतुर्दशी पर 14 दीपक जलाने के नियम:
सबसे पहले मिट्टी या पीतल के 14 दीपक लें। इन्हें अच्छी तरह साफ़ कर लें।
इन दीपकों में गाय का घी इस्तेमाल करें। अगर घी उपलब्ध न हो, तो सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन दीपकों में रुई की बत्ती लगाकर घी या तेल से भर दें।
अनंत चतुर्दशी की पूजा के दौरान प्रदोष काल में ये सभी दीपक जलाएँ और घर में 14 जगहों पर रखें।
घर में अनंत चतुर्दशी के दीपक कहाँ रखें?
1. अनंत चतुर्दशी का एक दीपक पूजा कक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पास रखें।
2. दूसरा दीपक माता अन्नपूर्णा के स्थान पर यानी रसोई में रखें।
3. तीसरा दीपक तुलसी वेदी के पास रखें। तुलसी विष्णुप्रिया हैं।
4. अनंत चतुर्दशी का चौथा दीपक मुख्य द्वार पर रखें।
5. पाँचवाँ दीपक घर में तिजोरी या धन रखने की जगह के पास रखें।
5. छठा दीपक आप अपने बाथरूम के पास रख सकते हैं।
6. सातवाँ दीपक पानी के नल के पास रखें।
7. घर के हर कोने में एक-एक दीपक रखें।
8. बारहवाँ दीपक घर के बाहर अपने पितरों के लिए रखें।
9. तेरहवाँ दीपक घर की सीढ़ियों पर रखें।
10. चौदहवाँ दीपक घर के ब्रह्म स्थान यानी आँगन में जलाएँ।
इस प्रकार घर में जलाए गए अनंत चतुर्दशी के 14 दीपक आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर करेंगे।