Amla Navami 2021 Date: आज है आंवला नवमी व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का व्रत रखा जाता है।

Update: 2021-11-12 05:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Amla Navami 2021 Date: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का व्रत रखा जाता है। आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं। आंवला नवमी व्रत देव उठनी एकादशी व्रत से दो दिन पूर्व रखा जाता है। आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी के व्रत प्राप्त होने वाला फल और पुण्य अक्षय होता है, उसका कभी क्षय या ह्रास नहीं होता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष आंवला नवमी कब है? पूजा का मुहूर्त क्या है?

आंवला नवमी 2021 तिथि
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रात: 05 बजकर 51 मिनट पर हो रहा है। नवमी तिथि का समापन 13 नवंबर दिन शनिवार को प्रात: 05 बजकर 31 मिनट पर होगा। व्रत के लिए उदयातिथि मान्य होती है, ऐसे में इस वर्ष आंवला नवमी या अक्षय नवमी का व्रत 12 नवंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा।
आंवला नवमी 2021 पूजा मुहूर्त
जो लोग आंवला नवमी का व्रत रखेंगे, उनको पूजा के लिए 05 घंटे 24 मिनट का समय प्राप्त होगा। आप 12 नवंबर को प्रात: 06 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट के मध्य तक आंवला नवमी की पूजा कर सकते हैं।
ध्रुव योग में आंवला नवमी
इस वर्ष की आंवला नवमी व्रत ध्रुव योग में है। 12 नवंबर को पूरे दिन ध्रुव योग है। यह 13 नवंबर को तड़के 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ध्रुव योग को मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
आंवला नवमी के दिन रवि योग भी है। हालांकि रवि योग दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से लेकर 13 नवंबर को प्रात: 06 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
आंवला नवमी के दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक है। इस दिन सूर्योदय प्रात: 06 बजकर 41 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट पर होगा।


Tags:    

Similar News

-->