वास्तु अनुसार इस दिशा में रखें पूजा का दीपक, देवी-देवताओं की बरसेगी कृपा

Update: 2023-06-23 10:29 GMT
हिंदू धर्म में पूजा पाठ को बेहद अहम माना गया हैं इस दौरान कई ऐसी विधियां होती हैं जिसे करना अनिर्वाय माना जाता हैं। इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में रोजाना ईश्वर के समक्ष दीपक जलाने का विधान हैं जो बेहद शुभ माना जाता हैं मान्यता है कि देवी देवताओं के समक्ष दीपक जलाने से उनकी कृपा प्राप्त होती हैं साथ ही घर परिवार में सकारात्मकता का भी संचार होने लगता हैं।
वास्तुशास्त्र में भी दीपक जलाने को शुभ बताया गया हैं मान्यता है कि रोजाना नियम से अगर घर के मंदिर में दीपक जलाया जाए तो घर की नकारात्मकता दूर हो जाती हैं साथ ही सुख समृद्धि का प्रवेश होता हैं। वास्तुशास्त्र में दीपक से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका अगर पालन किया जाए तभी लाभ मिलता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा पूजन स्थल में दीपक जलाने से जुड़े नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
दीपक जलाने के नियम-
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर के पूजन स्थल में पश्चिम दिशा में दीपक रखने को बेहद शुभ माना जाता हैं मान्यता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से सकारात्मकता का संचार चारों ओर होता हैं साथ ही सुख समृद्धि भी हमेशा बनी रहती हैं। इसके अलावा पूर्व दिशा में दीपक की लौक रखना अच्छा बताया गया हैं। मान्यता है कि पूजन के वक्त अगर इस दिशा में दीपक की लौ होती हैं तो इससे परिवार के सदस्यों की आयु में वृद्धि होती हैं साथ ही सुख शांति का घर में वास बना रहता हैं।
वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में भूलकर भी दीपक नहीं रखना चाहिए। अगर कोई इस दिशा में दीपक रखता हैं तो उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता हैं। इसके साथ ही दक्षिण दिशा में भी दीपक की लौ नहीं रखनी चाहिए इस दिशा में दीपक की लौ रखने से धन संकट का सामना करना पड़ता हैं।
Tags:    

Similar News

-->