वास्तु अनुसार रसोई में ना छोड़े जूठे बर्तन

Update: 2023-09-29 15:51 GMT
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन और उसके घर से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के तरीके बताए गए हैं जिनका पालन करने से लाभ मिलता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है अधिकतर महिलाएं रात को रसोई में भोजन बनाने के बाद बर्तनों को जूठा छोड़ देती है और सुबह इसे साफ करती है।
वास्तु अनुसार ऐसा करना उचित नहीं माना जाता है अगर रात्रि के बर्तनों को सुबह साफ किया जाए तो इससे कई तरह की परेशानियों का सामना परिवार को करना पड़ सकता है जिसके बारे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
रसोई में ना छोड़े जूठे बर्तन—
वास्तुशास्त्र के अनुसार रात में जूठे बर्तन कभी नहीं छोड़ने चाहिए ऐसा करने से नकारात्मकता का घर में वास होता है जो कई तरह की बीमारियां और परेशानियां लेकर आती है इसके अलावा रात्रि को जूठे बर्तनों को छोड़ने से कुंडली का मंगल कमजोर हो जाता है जिससे घर परिवार की सुख शांति खत्म हो जाती है। साथ ही परिवार के लोगों को आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती है रात में जूठे बर्तन रहने से चंद्रमा और शनि ग्रह भी नाराज हो जाते हैं जिससे की व्यक्ति के सभी काम बिगड़ने लगते हैं और तरक्की में भी अड़चन आती है
जो महिलाएं रात के वक्त रसोई में बर्तन जूठे छोड़ देती है उनका घर समस्याओं से घिर जाता है ऐसे लोगों के घर में सुख समृद्धि का अकाल पड़ जाता है साथ ही परेशानियां व मानसिक तनाव भी होने लगता है। ऐसे में हमेशा बर्तनों को साफ करके ही सोना चाहिए।
Tags:    

Similar News