Love Rashifal 10 June 2022: आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। ग्रहों की स्थिति के कारण वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति के कारण कई राशि के जातकों को प्यार में परिक्षा देनी पड़ सकती है। अगर वैवाहिक जीवन को संभालकर रखना है, तो किसी भी मामले को सोच-समझकर बात करें। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपकी लव लाइफ।
मेष राशि
परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का तनाव दूर होगा। प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा है रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृषभ राशि
भाई बहनों के घर पे घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सामना धैर्य पूर्ण करें माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक है आपसी सहयोग बढ़ेगा।
मिथुन राशि
पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनबन रह सकती है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है संयम से काम लें।
कर्क राशि
भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में सुख शांति रहेंगी बच्चों की शिक्षा पर पैसा खर्च होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेंगी। माता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा । जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या राशि
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में तनातनी बढ़ सकती है।
तुला राशि
मित्रों के साथ समय मौज मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि
पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से दूरियां खत्म होंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है मन की बात साझा कर सकते है।
धनु राशि
माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव पैदा हो सकता है, वाद विवाद फैलाने का प्रयास करें।
मकर राशि
परिवार का सहयोग प्राप्त होगा किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर है।
कुंभ राशि
भाई बहनों में छिटपुट मनमुटाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
मीन राशि
परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम के लिहाज से दिन शुभ है समय साथ बिताएंगे।
Tags: