गरुड़ पुराण के अनुसार रोज़ सुबह करें ये काम

Update: 2023-09-27 14:11 GMT
गरुड़ पुराण; सनातन धर्म में कई ग्रंथ और पुराण है जिनमें मानव जीवन से जुड़ी बातें बताई हैं ​इन्हीं में से एक गरुड़ पुराण है जिसे महापुराण की श्रेणी में रखा गया है। इस महापुराण में व्यक्ति की उन्नति, सुख समृद्धि के बारे में बताया गया हैं।
इसमें कुछ खास नियमों व कार्यों का भी उल्लेख किया गया है जिसे रोजाना नियम से अगर व्यक्ति करता है तो उसे अपने जीवन में सफलता के साथ साथ धन की प्राप्ति भी होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गरुड़ पुराण की मदद से बता रहे हैं कि कौन से काम है जिन्हें रोजाना सुबह करना लाभकारी माना गया है तो आइए जानते हैं।
रोज़ सुबह करें ये काम—
गरुड़ पुराण के अनुसार सुखी और सफल जीवन के लिए यह जरूरी है कि मनुष्य का तन और मन दोनों शुद्ध रहें। ऐसे में रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान जरूर करें साथ ही कुछ देर ध्यान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक मजबूती व शुद्धता आती है इसके अलावा सुबह स्नान के बाद पूजा पाठ में ध्यान लगाएं। अगर आपके पास वक्त कम है तो ऐसे में आप पूजन स्थल पर धूप या दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से माहौल में सकारात्मकता आती है। वही पूजा पाठ के साथ मंत्रों का जाप भी अगर किया जाए तो सभी बाधाएं व परेशानियां दूर हो जाती है और सुख व सफलता मिलती है।
रोजाना सुबह भगवान की पूजा के बाद उन्हें भोग जरूर लगाएं। सुबह रसोई में बनाएं गए शुद्ध भोजन को ईश्वर को भोग लगाकर ग्रहण किया जाए तो जीवन में प्रसन्नता आती है। वही आय का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को दान जरूर करें कहते हैं जो लोग दूसरों की मदद करते हैं ईश्वर खुद उनकी मदद के लिए आते हैं ऐसे में दान पुण्य के कार्य जरूर करें।
Tags:    

Similar News