चाणक्य नीति अनुसार इन लोगों को ना दें सलाह

Update: 2023-09-23 15:09 GMT
चाणक्य नीति  आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका पालन करने वाला मनुष्य सुखी और सफलता भरा जीवन जीता है।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई है चाणक्य ने कुछ ऐसे स्वभाव वाले लोगों के बारे में बताया है जिन्हें भूलकर भी सलाह नहीं देनी चाहिए वरना वो आपको ही अपना दुश्मन मान लेते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा चाणक्य नीति बता रहे हैं।
आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार लालची लोग हर काम धन के लिए करते हैं ऐसे लोग गलत मार्ग पर जाने से भी परहेज नहीं करते हैं इन लोगों को भूलकर भी कोई सलाह नहीं देनी चाहिए वरना ये आपको ही अपना दुश्मन मान लेते हैं। इसके अलावा अगर पति पत्नी एक दूसरे पर शक करते हैं तो ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर ही रखना चाहिए। क्योंकि ये लोग समझाने या रोक टोक करने वाले व्यक्ति को अपना दुश्मन मानते हैं और यही वजह है कि वे आपको भी किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचा सकते है।
चाणक्य विचार कहते हैं कि मूर्ख लोगों को कभी उपदेश नहीं देना चाहिए क्योंकि इन्हें उपदेश देना पूरी तरह व्यर्थ होता है ऐसे लोग आपकी बातों को समझने की बजाए आपका विरोध कर सकते है। जो लोग स्वभाव से गलत होते है उन लोगों को अच्छा व्यक्ति हमेशा ही दुश्मन लगता है ऐसे में छल कपट करने वाले लोगों को कभी किसी तरह की सलाह नहीं देनी चाहिए। बल्कि इनसे दूर रहने में ही भलाई है।
Tags:    

Similar News