Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 17 सितंबर 2024

Update: 2024-09-17 00:43 GMT

​मेष राशि राशि, कमाई के साथ खर्च का योग

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आज के दिन का पहला भाग आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर निकट संबंधियों से कहासुनी होने की आशंका है इसलिए संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सावधानी से काम करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कमाई के साथ खर्च का भी योग बना रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम को हो सके तो टाल देना चाहिए,क्योकि यहां आपको परेशानी अधिक हो सकती है।

​वृषभ राशि वालों का धन फंस सकता है

वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रूप से लाभकारी रहेगा। आपको आज जरूरी काम दिन के पहले भाग में ही निपटाने का प्रयास करना चाहिए। आज निवेश करने से बचें, नहीं तो आपका धन फंस सकता हैं। आज विरोधी आपकी एक गलती का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में आपको काम पर पूरा ध्यान देना होगा और लापरवाही से बचना होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहने के कारण मन प्रसन्न होगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।

​मिथुन राशि वाले सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे

मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। ऐसे में आज मिथुन राशि के जातकों को काम पर ध्यान देना होगा और आलस से बचना होगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने से आर्थिक पक्ष पक्ष कुछ कमजोर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। खान पान पर ध्यान दें, पेट संबधी समस्या हो सकती है।

​कर्क राशि के लिए उन्नतिदायक दिन

कर्क राशि के जातकों की आज दिन के पहले भाग में मानसिक चंचलता बनी रहेगी, आप हंसी मजाक का माहौल बनाए रख पाएगे। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो करनी पड़ेगी, लेकिन सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे जिससे आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। विदेशी वस्तुओं के व्यापार या शेयर संबंधी व्यवसाय में निवेश लाभदायक रहेगा। किसी महिला मित्र या संबंधी के सहयोग से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें। संतान से सुख मिलेगा।

​सिंह राशि वालों को सुख साधन मिलेंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज राजकीय क्षेत्र में मान सम्मान मिल सकता है। सरकारी काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी। सुख साधनों की प्राप्ति हो आपका मन आज प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से आपका तालमेल बना रहेगा और सहयोग भी पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से भी आज आपको फायदा हो सकता है।

​कन्या राशि वाले सफलता पाएंगे

आज कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति हो रही है जिससे कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज पिता और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी बुद्धि खूब चलेगी और आप आज काम में सफलता पाएंगे। मान सम्मान का भी आपको आज लाभ मिलेगा। धर्म और ज्योतिष की ओर आपका आज रुझान रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको सुख प्राप्त होगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं।

​तुला राशि वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा

आज का दिन तुला राशि के लिए लाभकारी रहेगा। इन्हें आज भाग्य का साथ प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था या सरकारी क्षेत्र से लाभ का आपको मौका मिलेगा। विरोधी को शांत रखने से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा लेकिन संतान की सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपको आज काम करते हुए जल्दबाजी से बचना चाहिए नहीं तो बनता काम भी आज आपका अटक सकता है। बहनों भाइयों से आज कहासुनी से बचें नहीं तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

​​वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ मिलेगा

​वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ मिलेगा

आज मंगलवार को वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि धार्मिक कार्य कलापों में आज आपकी रुचि रहेगी लेकिन व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन सहकर्मियों के व्यवहार से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। दोपहर तक धन लाभ के प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनाएंगे जिसमें इनको आज सफलता मिलेगी। संध्या के बाद परिजनों के साथ सुख-शांति से समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको सजग रहना चाहिए।

​धनु राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण दिन उथल-पुथल में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार और जिद के कारण परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज दोपहर के बाद अचानक लाभ का संयोग बनेगा। सुख सुविधा के साधनों की चाहत बढ़ेगी जिससे आपका धन भी आज अधिक खर्च होगा। आज सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो उसके बनने की संभावना रहेगी।

​मकर राशि वालों को लाभ और सुख मिलेगा

आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि दिन का आरंभ आज कमजोर रहेगा और आप सुस्ती भी महसूस करेंगे। वैसे आज कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी होगी। आपको आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सुख मिल सकता है। वैसे आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज भाग ले सकते हैं। महिलाओं को आज मायके से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी।

​कुंभ राशि के लिए दिन सुखद और अनुकूल रहेगा

कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हें कि आज आपका दिन सुखद और अनुकूल रहने वाला है। अचानक किसी जरूरी काम के आने से पहले की योजना को बीच में छोड़ना पड़ेगा लेकिन भाग्य का साथ मिलेगी और लाभ से मन प्रसन्न होगा। शाम का समय आज आप का आनंद में बीतेगा। मित्रों और परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिता पाएंगे। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद लेगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार दिखेगा।

​मीन राशि के जातक जोखिम से बचें

आज मंगलवार का दिन मीन राशि के लिए शुभ रहेगा। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप आज परोपकार की भावना से प्रेरित रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता करेगे। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा। अच्छी बात यह रहेगी कि आज आपको कठिन लगने वाले काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। धन लाभ भी पाएंगे सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए। आज इस राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगे।

Tags:    

Similar News

-->