कपूर का छोटा सा टुकड़ा कर सकता है आपकी परेशानियां दूर, जानें कैसे

Update: 2024-03-12 08:59 GMT
नई दिल्ली : पूजा-पाठ का हिंदू धर्म में बहुत महत्व हैं और इसे विधि-विधान से की जाती हैं। पूजा के दौरान कई चीजों को शामिल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं कपूर। कपूर को बहुत ही ज्यादा शुभ और पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि कपूर जलाने से घर की दूषित हवा उड़ जाती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। कपूर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष में कपूर से जुड़े कई चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है और अचानक धन की भी प्राप्ति होती है। आज हम आपको कपूर के उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन को संवारने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
धन प्राप्ति के लिए
तंत्र शास्त्र के अनुसार, अचानक धन प्राप्ति और रुका हुआ धन को प्राप्त करने के लिए गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। फिर शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिनों तक जरूर करें। अगर आप यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो इसके और सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।
नजर उतारने के लिए
परिवार के जिस व्यक्ति को नजर लगने का शक हो, आप उसे सीधा खड़ा करें। इसके बाद कपूर का टुकड़ा लेकर सिर से लेकर पैर तक घड़ी के सुईं घूमने की दिशा में तीन बार नजर उतारें। इसके बाद कपूर को वहीं फर्श पर जला दें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ध्यान रखें कि कपूर को किसी अंगारे या कागज पर रखकर न जलाएं बल्कि उसे फर्श पर रखकर सीधे ही आग लगा दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के ऊपर से बुरी नजर उतर जाती है और वह पहले की तरह भला-चंगा हो जाता है।

सेहत को दुरुस्त करने के लिए
अगर आपकी सेहत लंबे वक्त से खराब चल रही है, तो आप नियमित सुबह से लेकर शाम तक कपूर को एक कपड़े में बांधकर अपने पास रखें और जब भी मौका मिले उसे सूंघ लें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप रात में सोते वक्त अपनी तकिया के नीचे भी कपूर रख सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा।
घर में सुख-शांति के लिए
घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में उसकी खुशबू को फैलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर जाएगी और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। इससे घर में हमेशा सुख-शांति का वास होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
Tags:    

Similar News

-->