26 March 2025 Ka Panchang: बुधवार को इतने बजे तक रहेगा सिद्ध योग, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Update: 2025-03-26 03:26 GMT
26 March 2025 Ka Panchang: 26 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
26 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त
चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 26 मार्च 2025 को देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी
धनिष्ठा नक्षत्र- 26 मार्च 2025 को देर रात 2 बजकर 30 मिनट तक
सिद्ध योग- 26 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
आज 26 मार्च 2025 से पंचक की शुरुआत होगी। पंचक के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।
दिल्ली- दोपहर 12:27 से दोपहर बाद 01:59 तक
मुंबई- दोपहर 12:44 से दोपहर 02:16 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:29 से दोपहर 02:01 तक
लखनऊ- दोपहर 12:13 से दोपहर 01:44 तक
भोपाल- दोपहर 12:26 से दोपहर 01:58 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:43 से दोपहर 01:14 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:45 से दोपहर 02:17 तक
चेन्नई- दोपहर 12:15 से दोपहर 01:46 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:18 am
सूर्यास्त- शाम 6:35 pm
Tags:    

Similar News