19 नवंबर 2021 कार्तिक पूर्णिमा, राशि अनुसार खास चीजों का करें दान
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर, शुक्रवार को है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का हजारों गुना फल मिलता है। इसलिए इस दिन गरीबों को गर्म कपड़ों, गर्म चीजों का दान किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है। कहा जाता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दिवाली मनाते हैं। इसलिए इसे देव दीपावली भी कहते हैं।
जानिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए: मेष-गुड़ का दान
वृष- गर्म कपड़ों का दान
मिथुन-मूंग की दाल का दान
कर्क-चावलों का दान
सिंह-गेहूं का दान
कन्या-हरे रंग का चारा
तुला भोजन का दान
वृश्चिकृ- गुड़ और चना का दान
धनु-गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा,
मकर-कंबल का दान
कुंभ-काली उड़द की दाल
मीन- हल्दी और बेसन की मिठाई का दान