16 April 2025 Ka Panchang: आज रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
16 April 2025 Ka Panchang: 16 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि बुधवार दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।16 अप्रैल को पूरे दिन और पूरी रात सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है। साथ ही बुधवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 16 अप्रैल को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
16 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त
वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 16 अप्रैल 2025 को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी
सर्वार्थ सिद्धि योग- 16 अप्रैल को पूरे दिन और पूरी रात
अनुराधा नक्षत्र- 16 अप्रैल 2025 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक
16 अप्रैल व्रत-त्यौहार- संकष्टी चतुर्थी व्रत
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 12:07 - 01:43 तक
मुंबई- दोपहर 12:39 - 02:13 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:23 - 02:00 तक
लखनऊ- दोपहर 12:07 - 01:42 तक
भोपाल- दोपहर 12:20 - 01:56 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:37 - 01:12 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:40 - 02:15 तक
चेन्नई- दोपहर 12:09 - 01:42 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:54 am
सूर्यास्त- शाम 6:47 pm