जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। नई फाइनेंस स्कीम से फायदा हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करें। ज्यादा पानी पीयें और योग आसन करें।मैरिड लाइफ में रोमांस और ताजगी का अहसास बना रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीला
अंक 2
व्यापार में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी आर्थिक अवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये योजना बनानी पड़ेगी। माता का स्वास्थ कमजोर हो सकता है। सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। ऑफिस में प्रमोशन की संभावना है।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- नीला
अंक 3
आप आने वाले वर्ष के लिए आर्थिक योजना बनाएंगे। अहंकार या जिद परेशानियां बढ़ा सकता है। गुस्से को कंट्रोल करें। धीरे-धीरे बिज़नेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। शादी की तारीख तय हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- जामुनी
शुभ अंक 4
पैसा का सही इस्तेमाल करें। सही जगह निवेश करें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर या प्रोपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन बेहतर रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 5
घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं जिस कारण मन खिन्न हो सकता है । समय घर परिवार वालों के साथ बीतेगा। बेवजह कार्य में देरी होगी जिस कारण व्यवहार क्लेश का कारण बन सकता है। लेन देन में सावधानी रखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
अंक 6
भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध में बदलाव आ सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस व्यक्ति विशेष को मिलने का प्रोग्राम बन रहा था उससे मिलना नहीं हो पाएगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक-19
शुभ रंग- सफेद
अंक 7
बिजनेस के किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर निवेश किए गए कैसे कहीं फंस गए है तो प्रयास करके उन्हें हासिल किया जा सकता है। व्यापार के लिए दिन उत्तम है। बच्चों के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 51
शुभ रंग- लाल
अंक 8
व्यापार शुरू करने का सही दिन है। अपने बॉस या सीनियर को इम्प्रेस करेंगे। म्यूचूअल फंड आदि से नुकसान हो सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। पत्नी नाराज हो सकती है उसे मनाने की कोशश करें।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
व्यापार में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिये रणनीति बनानी पड़ेगी। कुछ सहकर्मियों का बुरा बर्ताव आप कि चिंता का कारण बन सकता है। दफ्तर में कार्यभार बढ़ेगा, जिससे आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी
Tags: