'Bigg Boss 14' के टकले को चूमती आईं नजर राखी सावंत, बोली- मैं आपकी पहली पत्नी...

सलमान खान के सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स पूरी जी जान लगा रहे हैं।

Update: 2020-12-11 11:42 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सलमान खान के सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स पूरी जी जान लगा रहे हैं। अपनी पिछली रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि 'बिग बॉस 14' के घर में राखी सावंत की ग्रैंड एंट्री होने वाली है। 'बिग बॉस 14' के घर में राखी सावंत पूरे गैंग के साथ धावा बोलेंगी। इस लिस्ट में निक्की तम्बोली, एली गोनी और राहुल वैद्य का नाम शामिल है। इसी बीच राखी सावंत 'बिग बॉस 14' के घर में दस्तक देने पहुंच गई हैं। इस बात का सबूत 'बिग बॉस 14' का प्रोमो है जिसमें राखी सावंत घर में प्रवेश करते ही बिग बॉस के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। Also Read - बिग बॉस 14: अर्शी खान को राहुल महाजन ने बताया 'सूर्पनखा', अदाकारा की दिल्लगी ने किया जीना हराम

'बिग बॉस 14' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) घर में जाते ही धमाका कर देंगी। राखी सावंत को देखकर राहुल महाजन से लेकर अर्शी खान सभी के होश उड़ जाएंगे। वहीं राखी सावंत पूरी मस्ती में नजर आएंगी। राखी सावंत सबसे पहले गार्डन एरिया में बने स्टेच्यू को बिग बॉस बताएगी। राखी सावंत जाकर इस स्टेच्यू को गले लग जाएंगी। Also Read - बिग बॉस 14: शिल्पा शिंदे की तरह अर्शी खान ने किया विकास गुप्ता की नाक में दम, करियर तबाह करने का आरोप लगते ही चढ़ा पारा

इतना ही नहीं राखी सावंत इस स्टेच्यू को किस कर डालेंगी। हद तो तब हो जाएगी कि जब राखी सावंत इस बात का ऐलान कर देंगी कि वह बिग बॉस की पहली पत्नी हैं। इसी बीच स्टेच्यू यानी बिग बॉस का हाल देखकर राखी सावंत को जोरदार झटका लगेगा। राखी सावंत कहेंगी कि बिग बॉस तो टकले हो चुके हैं। गंजा होने के बाद भी राखी सावंत बिग बॉस पर जमकर प्यार लुटाएंगी।
देखें 'बिग बॉस 14' का प्रोमो

राखी सावंत का ये पागलपन देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। फैंस का मानना है कि राखी सावंत के आने के बाद 'बिग बॉस 14' के घर की फिजाओं में बदलाव देखने को मिलेगा। अब अर्शी खान के साथ साथ राखी सावंत घर के लोगों का जीना दुश्वार करने वाली हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि राखी सावंत का अगला एक्शन क्या होगा।





Tags:    

Similar News