पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने हरनी की पहाड़ी एवं स्मृति वन का अवलोकन कर लगाया पोधा

भीलवाड़ा। पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने हरनी की पहाड़ी एवं स्मृति वन का अवलोकन कर पहाड़ी पर पोधा रोपित कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरनी की पहाड़ी भीलवाड़ा के लिए वरदान होकर प्राणवायु का भण्डार है। भांभू ने कहा कि एक व्यक्ति को अपने जीवन में साढ़े नौ करोड रुपए के ऑक्सीजन …

Update: 2024-01-10 07:54 GMT
पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने हरनी की पहाड़ी एवं स्मृति वन का अवलोकन कर लगाया पोधा
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा। पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने हरनी की पहाड़ी एवं स्मृति वन का अवलोकन कर पहाड़ी पर पोधा रोपित कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरनी की पहाड़ी भीलवाड़ा के लिए वरदान होकर प्राणवायु का भण्डार है। भांभू ने कहा कि एक व्यक्ति को अपने जीवन में साढ़े नौ करोड रुपए के ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निजात के लिए अधिकाधिक पौधारोपण कर उसकी सार संभाल करे। ग्राम्य वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति हरणी के अध्यक्ष एवं स्मृतिवन के प्रस्तावक बाबूलाल जाजू ने हरणी की पहाड़ी पर जल मृदा संरक्षण के कार्यों एवं लगाये गये पौधों की जानकारी देते हुए बताया की इस दौरान सुखाराम चैधरी, शिवनाथ सिंह, रामेश्वर सांखला, हरिराम पुनिया ने भी पौधारोपण किया।

Similar News