Entertainment मनोरंजन : इन दिनों फातिमा सना शेख अपनी दो फिल्मों ‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘आप जैसा कोई’ के कारण चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच एक अलग जगह बना ली है।
अब फैंस भी एक्ट्रेस के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में एक फैन ने भी फातिमा के साथ सेल्फी लेनी चाहिए, मगर उस फैन के कारण एक्ट्रेस घबरा गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और फातिमा को ही ट्रोल कर रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि फातिमा किसी से बात करती हुई आगे बढ़ती है, उनका ध्यान आगे की तरफ नहीं होता है। तभी सामने एक फैन फोन लिए आता है, जो फातिमा के करीबी आकर खड़ा हो जाता है, अचानक उस शख्स को सामने देख फातिमा घबरा जाती है। इस पर फैन भी पीछे हट जाता है और दूर से सेल्फी ले लेता है। वह फातिमा को सॉरी बोलकर भी जाता है।
Tags: