प्रियंका चोपड़ा लेकर आ रही है अपनी बायोग्राफी... देखिए 'अनफिनिश्ड' की ये तस्वीर

Update: 2020-08-18 11:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूसर के साथ-साथ अब राइटर भी बन गई हैं। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी लेकर आ रही है, जिसका नाम 'अनफिनिश्ड' है। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी। प्रियंका चोपड़ा ने किताब के कवर पेज की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बायोग्राफी के कवर पेज की तस्वीर शेयर कर लिखा-'खत्म हुआ। पहली बार कागज पर छपे इन पन्नों को देखकर क्या अद्भुत एहसास हुआ है! अनफिनिश्ड.. जल्द आ रही है।'

अपने पोस्ट के साथ प्रियंका ने 'पेंग्विन पब्लिकेशन्स' को भी टैग किया है, जो प्रियंका की इस बायोग्राफी को छापने जा रही है। प्रियंका अपनी बायोग्राफी लिख चुकी हैं और ये जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। प्रियंका चोपड़ा को उनके इस नए कार्य और उपलब्धि के लिए फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद 2003 में बॉलीबुड में अपना डेब्यू किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कैलिफोर्निया में अपने पति निक जोनस के साथ है। प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही नेटफ्लिक्स की दो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' और 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/CD_-oXpDn1w/?utm_source=ig_embed

Similar News