जान्हवी ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम फ्लॉन्ट किया

Update: 2024-05-02 18:36 GMT
जान्हवी कपूर लंबे समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हाल ही में मैदान की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपने आउटफिट के साथ शिखू नाम का पेंडेंट पहना था, जो शिखर पहाड़िया का निकनेम है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने शिखू नाम का जलवा बिखेरा है. हाल ही में दोनों को तिरूपति मंदिर में देखा गया। यह जोड़ा घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां भी चढ़ा।
जान्हवी कपूर के लुक की बात करें तो वह ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ है. लाइट शेड की लिपस्टिक एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रही है। जान्हवी कपूर का अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। जान्हवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की झोली में इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इसके अलावा जान्हवी साउथ फिल्म 'आरसी 16' और 'देवरा' में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आई थीं।
Tags:    

Similar News

-->