मणिपुर में युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

देखें VIDEO...

Update: 2026-02-04 12:45 GMT
Imphal. इंफाल। मणिपुर की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर लेजिस्लेचर पार्टी के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने इंफाल स्थित लोकभवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। युमनाम खेमचंद सिंह के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही मणिपुर में नई सरकार का गठन औपचारिक रूप से हो गया है।


लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता और आंतरिक मतभेदों से जूझ रहे राज्य में इस नेतृत्व परिवर्तन को अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य की कमान सौंपी है, ताकि राजनीतिक स्थिरता के साथ-साथ विकास कार्यों को गति दी जा सके। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मणिपुर में शांति, कानून-व्यवस्था और विकास को मजबूत करना होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी समुदायों को साथ लेकर चलेगी और राज्य में भाईचारे का माहौल कायम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया।
Tags:    

Similar News