यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Update: 2025-02-18 06:02 GMT
नई दिल्ली: यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया ने जबसे इंडियाज गॉट लेटेंट में पेरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक किया है वो मुश्किल में हैं. उन पर कई राज्यों में केस दर्ज हुए हैं. इन्हें रद्द कराने के लिए यूट्यूबर ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. इस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को उनके द्वारा किए गए वल्गर कमेंट के लिए फटकार लगाई है. कोर्ट ने दो टूक कहा है कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है. ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें. पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें. आप लोगों के माता पिता की बेइज्जती कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि आपके दिमाग मे कुछ गन्दगी है.
मालूम हो, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछ डाला था.
Tags:    

Similar News