पत्थर घिसाई करते 25 फीट झूले से नीचे गिरे युवक, एक की मौत

Update: 2023-09-01 10:47 GMT
पाली। पाली निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान नीचे गिरने से गुरुवार को एक श्रमिक की मौत हो गई। दो श्रमिक घायल हो गए। घायल का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल नवलाराम ने बताया कि रामपुरा गांव में रामलाल सेंणचा का मकान का काम चल रहा है। श्रमिक झूले पर चढ़कर प्लास्टर कर रहे थे। इस दौरान अचानक झूला टूट गया और तीन श्रमिक करीब 20-25 फीट की ऊंचाइ से नीचे पत्थरों पर गिर गए। हादसे में दौसा जिले के टोडरा (सिकन्दरा) निवासी 20 साल के मोनू गुर्जर पुत्र शिवचरण गुर्जर की मौत हो गई। करौली जिले के गढ़मोरा निवासी 20 साल का दिलीप पुत्र छत्रर सिंह गुर्जर और दौसा जिले के तोडरा (सिकन्दरा) निवासी 25 साल का रामवीर पुत्र हरि सिंह गुर्जर घायल हो गया।
जानकारी अनुसार रामपुरा गांव में पिछले करीब दो साल से रामलाल सेंणचा का मकान निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार को मजदूर प्लास्टर कर रहे थे। इस दौरान झूला टूटने से करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे पत्थरों पर गिर गए। पाली के लाखोटिया तालाब में गुरुवार दोपहर को एक युवक का शव पानी में मिला। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की बॉडी बाहर निकलवाकर उसे बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। औद्योगिक थाने के SHO उदय सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 19 साल है। जिसने जींस-टी-शर्ट पहन रखा है। जेब में मोबाइल भी मिला है। उस आधार पर उसकी शिनाख्त पाली के इंद्रा कॉलोनी निवासी देवेन्द्र सिंह (19) पुत्र पवनसिंह रावणा राजपूत के रूप में हुई। मृतक कॉलेज स्टूडेंट था। जो 29 अगस्त की दोपहर को घर से निकाला था। उसके गायब होने के बाद भी परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई। परिजनों का कहना है क उन्हें लगा वह रामदेवरा गया होगा इसलिए गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई। पुलिस ने मर्ग दर्जकर जांच शुरू की है।
Tags:    

Similar News

-->