बूथ पर फोकस करेगी युवा कांग्रेस

Update: 2023-09-13 13:06 GMT
भरमौर। हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल युवा कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के मददेनजर बूथ स्तर पर संगठन को ओर मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वन बूथ-फाइव यूथ अभियान के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोडा जाएगा। निगम भंडारी मंगलवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय होली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश में बूथ स्तर पर पांच-पांच युवाओं को संगठन की ओर से तैनात किया गया था। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ चुके है। लिहाजा आगामी लोकसभा चुनावों के मददेजर इसी पर विचार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिस स्तर युवा कांग्रेस जिला स्तर पर बैठकें कर रही है, आने वाले समय में बूथ स्तर पर भी इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के चलते जो संगठन के पदाधिकारी सक्रिय नहीं है और तो संबंधित क्षेत्र की कार्यकारिणी को भंग किया जाएगा। इस तरह का कदम पूर्व में कांगडा जिला में उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पडे पदाधिकारियों को संगठन ने संकेत दिया है कि अगर वह पंद्रह दिनों में सक्रिय नहीं होते है, तो उन्हें विकल्प देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सर पर हंै और संगठन सर्वोपरि है। कांगे्रस का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
Tags:    

Similar News