नई दिल्ली: एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने शुरुआत में काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम परिसर में घुसने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्हें आशंका हुई कि गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान काले छाते पकड़े जा सकते हैं.

इसके बाद आरोपियों ने अपना प्लान बदलते हुए टी-शर्ट पर प्रिंटेड स्टिकर लगवाने का फैसला किया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये स्टिकर कहां प्रिंट कराए गए थे और इस पूरी साजिश में कौन-कौन शामिल था.
एआई समिट प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक एफआईआर में कई गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं और गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की. मामले में बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस लार्जर कॉन्सपिरेसी के एंगल से भी जांच कर रही है.

Tags: