जंगल से गुजर रहे थे युवक, विशालकाय अजगरों को देख उड़े होश

Update: 2026-03-22 11:18 GMT
Chintpurni. चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के धलवाड़ी गांव के समीप अमलैहड़ जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां से गुजर रहे स्थानीय युवकों का सामना अजगरों के एक झुंड से हो गया। इन विशालकाय जीवों को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद युवकों द्वारा बनाया गया इन अजगरों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि यह खौफनाक नजारा अमलैहड़ जंगल में स्थित एक हैलीपैड के पास
देखने को मिला।


युवक जब इस इलाके से गुजर रहे थे, तो उन्होंने झाड़ियों में हलचल देखी। गौर करने पर पता चला कि वहां भारी-भरकम अजगर रेंग रहे हैं। वायरल वीडियो में अजगर की लंबाई और मोटाई इतनी ज्यादा है कि इसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। वीडियो में अजगर की लंबाई और मोटाई देखकर लोग हैरान रह गए हैं और क्षेत्र में इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि इससे पहले कांगड़ा जिले में कलोथरे वाली माता मंदिर के पास 5-6 विशाल अजगरों का एक झुंड दिखाई दिया था।
Tags:    

Similar News