युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने जताया व्यक्तिगत रंजिश का संदेह

बड़ी खबर

Update: 2025-07-04 18:02 GMT
Najafgarh/Delhi. नजफगढ़/दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीरज के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Tags:    

Similar News