धारदार चाकू लेकर घूमता युवक गिरफ्तार

Update: 2024-03-17 12:19 GMT
राजसमंद। आमेट में आज धारदार चाकू लेकर घूमते हए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास समीप अन्नपूर्णा रसोई के पास धारदार हथियार से डरा रहे एक युवक को आमेट पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई वाले रास्ते पर युवक द्वारा धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण खटीक (26) पुत्र मनोहर लाल खटीक निवासी बाहर का अखाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी चतरपुरा का रहने वाला हैं। वहीं आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू बरामद कर जब्त लिया गया है। जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया। इसी तरह राजकीय चिकित्सालय से 30 मीटर की दूरी पर विजयसिंह (49) पुत्र नारायण सिंह निवासी पनोतिया अपने ट्रैक्टर में लगे टेप से तेज आवाज में टेप बजा कर निकल रहा था। जिससे मरीजों को समस्या उत्पन्न हो रही थी। मामले को देखते हुए विजयसिंह (49) पुत्र नारायण सिंह के स्पीकर को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News