हरियाणा के रोहतक शहर की नेहरू कॉलोनी में एक युवक ने अपने पिता को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में सिटी थाने में आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी के 60 फुटा रोड निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को उसका बेटा करण आया और उससे कहासुनी करने लगा। विरोध करने पर तैश में आ गया और उसने लाठी से वार किया। इससे कान व मुंह पर चोटें आई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला पैसे के लेनदेन के विवाद का है। आरोपी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

Tags: