इस वीडियो को देखकर चौंक जाएंगे आप!

देखें वीडियो।

Update: 2022-06-06 04:59 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दिल्ली: दिल्ली में हिट एंड रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कार्पियो गाड़ी एक बाइकर को टक्कर मारते हुए फरार हो जाती है, जिससे बाइक सवार घसीटते हुए डिवाइडर से टकराता है. यह वीडियो रविवार सुबह दिल्ली के अर्जुनगढ़ (साउथ दिल्ली) मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे का है.

पीड़ित बाइकर श्रेयांश ने बताया कि वो अपने 8 से 10 साथी बाइकर के साथ रविवार सुबह दिल्ली से गुरुग्राम गए थे और जब वो वापस लौट रहे थे तो अर्जुनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से एक स्कार्पियो गाड़ी वाला हमारे बाइकर्स के बीच आया और उसने रैश ड्राइविंग शुरू कर दी और मेरे एक साथी के साथ बहस, गाली गलौज और धमकी देने लगा.
बाइकर श्रेयांश ने बताया, 'इसके बाद मेरे साथियों ने उसको आराम से गाड़ी चलाने के लिये कहा और मेरे साथी थोड़े स्लो हो गए और मैं आगे निकल गया, जिसके बाद स्कार्पियो गाड़ी वाला पीछे से आया और मेरे आगे निकलते हुए मुझे पीछे से हिट करते हुए फरार हो गया.'
पीड़ित बाइकर का नाम श्रेयांश है और उसकी उम्र करीब 20 साल है. श्रेयांश अपने माता-पिता और बहन के साथ पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रहता है और वो ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष का छात्र है.
रविवार को बाइक सवारों से तीखी नोकझोंक के बाद दिल्ली में एक स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसका वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले का संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है.


Tags:    

Similar News