हिमाचल के पांच जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

Update: 2025-09-17 10:45 GMT
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार के लिए प्रदेश के पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दिन बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गरजने और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला में सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं नगरोता सूरियां में 13, चुराड़ी (चंबा) में 8, सुंदरनगर में 6 और गूलर (कांगड़ा) में 5 सेंटीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बिजली और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Tags:    

Similar News