यास चक्रवात की वजह से प्रभावित ओडिशा को केंद्र सरकार की तरफ से मदद दी गई है. केंद्र की ओर से ओडिशा को त्वरित रिलीफ फंड के तौर पर 641 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. बताया गया है कि गृह मंत्रा अमित शाह की सिफारिश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका ऐलान किया है. राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए केंद्र की मदद की यह पहली किस्त होगी.

Tags: