शस्त्र पूजे फिर चंबा शहर में पथ संचलन

Update: 2024-10-13 11:32 GMT
Chamba. चंबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थापना दिवस पर शनिवार को शहर में पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक चौगान से आरंभ पथ संचलन शहर के मुख्य बाजार से होकर गुजरा। ऐतिहासिक चौगान में स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख बलदेव कुमार ने मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि अध्यक्षता पशुपालन विभाग के रिटायर्ड संयुक्त निदेशक डाक्टर
रविप्रकाश ने की।


इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन की रस्म भी अदा की गई। प्रांत प्रचारक प्रमुख बलदेव कुमार ने कहा कि विजयदशमी के दिन 1925 में हिंदू समाज को संगठित करने को लेकर नागपुर में स्वर्गीय हेडगवार द्वारा संघ की नींव रखी गई थी। उन्होंने स्वयंसेवकों को वर्तमान में देश के समक्ष विभिन्न चुनौतियों को भी रखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और सेवा के माध्यम से समाज को उत्थान हेतु प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आरएसएस भारतीय संस्कृति, धर्म और समरसता को बढावा देने का कार्य कर रहा है।
Tags:    

Similar News

-->