Bangal बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मंत्री अजय कुमार पोद्दार ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर और उनके कार्यों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा वर्ष 2001 से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि यह सफर केवल शासन और प्रशासन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा भावना और समर्पण के साथ आगे बढ़ा। मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को एक सेवक की भावना से निभाया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष, त्याग और समर्पण के बाद मोदी देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास के लिए काम किया है। अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को केवल सत्ता या प्रतिष्ठा हासिल करने का माध्यम नहीं माना, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, गरीबों, वंचितों और शोषित लोगों के उत्थान को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गईं। सरकार का लक्ष्य गरीबों और जरूरतमंद लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा है। मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका पूरा राजनीतिक सफर देश सेवा के संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर मेहनत, अनुशासन और जनता के विश्वास का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर भाजपा नेताओं और समर्थकों की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, विपक्षी दल इस दौरान सरकार की नीतियों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।