HRTC में महिलाओं का सफर फ्री, बसें रहीं फुल

Update: 2024-08-20 11:10 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं ने दिन भर फ्री बस सुविधा का खूब लाभ उठाया। प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं को निगम की बसों में फ्री सुविधा मुहैया करवाई थी। महिलाओं ने भी इसका जमकर फायदा उठाया। निगम ने अपने ड्राइवरों को महिलाओं को देखकर बसें रोकने के विशेष निर्देश दिए थे, ताकि महिलाओं को पर्व के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े। बता दें कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निगम की बसों में दिन भर फ्री बस सुविधा मुहैया करवाई। अगर हम हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिवीजन की बात करें, तो हमीरपुर डिपो, ऊना डिपो, बिलासपुर डिपो, बद्दी डिपो, नालागढ़ डिपो, देहरा डिपो और संसारपुर टैरेस डिपो के करीब 563 रूटों पर महिलाओं को दिन भर फ्री सफर करवाया गया। जबकि हमीरपुर डिवीजन में 617 रूट
रोजाना चलाए जाते हैं।

हालांकि सूर्यास्त के बाद या फिर नाइट रूटों में महिलाओं को जरूर किराया देकर सफर करना पड़ा है। निगम की ऑडनेरी बसों में ही महिलाओं को किराए में छूट दी गई थी। महिलाएं भी अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए चंडीगढ़ इत्यादि राज्यों में पहुंची थी। हालांकि इन महिलाओं को हिमाचल के बाहर जरूर निगम की बसों में किराया देकर सफर करना पड़ा। निगम की सभी ऑडनेरी बसें दिन-भर लोकल व लांग रूटों पर महिलाओं से खचाखच भरी नजर आई। बसों में तिल धरने तक की जगह नहीं बची थी। क्योंकि निगम के ड्राइवरों को बस स्टॉप पर खड़ी महिलाओं को बस रोकने के सख्त आदेश दिए गए थे, ताकि कोई भी महिला बस सुविधा से बंचित ना रह सके। निगम के ड्राइवर भी महिलाओं को देखकर बस स्टेशनों पर ब्रेक लगाकर सवारियां बैठाते नजर आए।
Tags:    

Similar News

-->