पति की रिहाई की मांग, 50 फीट ऊंचे वायरलेस टावर पर महिला का हाईवोल्टेज प्रदर्शन

POCSO केस में बंद पति की रिहाई को लेकर महिला का प्रदर्शन

Update: 2026-05-12 16:23 GMT
Kanpur कानपुर: Kanpur पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला 50 फीट ऊंचे वायरलेस टावर पर चढ़ गई। महिला ने अपने पति को जेल से रिहा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। महिला का कहना था कि उसका पति राकेश सिंह निहार POCSO Act case के तहत जेल में बंद है और जब तक उसे रिहा नहीं किया जाएगा, वह टावर से नहीं उतरेगी। महिला ने कूदने की धमकी भी दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी—ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी पति को कोर्ट से बुलवाया। इसके बाद महिला टावर से नीचे उतरी और पति से मिलकर भावुक हो गई। हालांकि, काउंसलिंग के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पति को फिर से जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मामला 22 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था, जब एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। बाद में युवक की गिरफ्तारी हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने विवाह किया था और प्रेम संबंध में थे। घटना के बाद पुलिस ने महिला को काउंसलिंग के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
Tags:    

Similar News