आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

बड़ी खबर

Update: 2023-07-05 18:32 GMT
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में आसमानी आफत का कहर सामने आया है। आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के ब्यौहारी थाना के सनौसी गांव की है। जानकारी के अनुसार, खेत में कुछ लोग कर रहे थे, तभी वहां आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे प्रेरणा कहार नामक महिला की मौत हो गई। वहीं एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बता दें कि जिले में इस बारिश के सीजन में आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 6 लोगों की हो मौत हो चुकी है। इससे पहले अलग-अलग गाज गिरने की घटनाओं में 5 लोगों की जान गई थी।
Tags:    

Similar News

-->