पत्नी-बेटे को दूसरे कमरे में बंद किया, पति ने की खुदकुशी

बड़ी खबर

Update: 2024-11-18 18:28 GMT
Bhojpur. भोजपुर। भोजपुर में सोमवार की सुबह दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। सुसाइड करने से पहले असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी और बेटे को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अपने कमरे में आकर घटना को अंजाम दिया। घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले के गली नंबर-1 की है। कमरे में बंद पत्नी ने फोन कर घटना की सूचना अपने मकान मालिक को दी। मकान मालिक ऊपर आए और खिड़की से झांक कर देखा तो मैनेजर पंखे से लटका दिखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुगय साहा(36) के रूप में की गई है। वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना के पानशीला थाना क्षेत्र के विवेकानंद पार्क के रहने वाले थे और वर्तमान में चरपोखरी प्रखंड के चरपोखरी बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह नवादा थाना क्षेत्र में 4 साल से अपनी पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7 बजे सुबह उठे। इसके बाद वे दूसरे कमरे में पत्नी और बेटे को ले जाकर बंद कर दिया और बाहर से उनका दरवाजे बंद कर दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने साहा के कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद उसके शव को नीचे उतारा। नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि 'आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। सहायक प्रबंधक अपने 4 बहन और 1 भाई में सबसे छोटे थे। घटना के बाद मृतक के घर मे हाहाकार मचा है। इस घटना के बाद मृतक की मां, पत्नी रेखा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News