जब पत्नी ने पति को रंगे हाथ प्रेमिका के साथ पकड़ा, फिर जो हुआ...

पति और प्रेमिका की पिटाई कर दी।

Update: 2024-05-01 11:31 GMT
शिमला: बिहार में रह रही एक महिला को शक था कि नौकरी करने हिमाचल प्रदेश गए उसके पति का वहां किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अपने पति की इस करतूत का सच्चाई जानने के लिए वह अपने दामाद के साथ चार राज्यों का सफर करने के बाद हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी पहुंची। यहां उसने पति को रंगे हाथ प्रेमिका के साथ पकड़ लिया।इसके बाद महिला और उसके दामाद ने जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति और प्रेमिका की पिटाई कर दी।
बिहार के आरा जिले का रहने वाला एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में मानपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है। अपनी पत्नी से वह यह कहकर निकला था कि एक कंपनी में नौकरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश जा रहा है। दरअसल वह बिहार से ही एक अन्य महिला को अपने साथ भगाकर लाया था और उसके साथ यहां पर रह रहा था।कुछ दिनों बाद जब तीन बच्चों की मां उसकी पत्नी को अरने पति की करतूत का पता चला तो उससे रहा न गया। महिला अपने दामाद को साथ लेकर बिहार से मानपुर पहुंच गई।यहां पहुंचने पर महिला ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंग हाथ पकड़ लिया। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को बीच बाजार में पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
महिला ने बताया कि उसका पति तीन महीने से अन्य महिला के साथ इधर उधर रहा है। वह नौकरी करने का बहाना बनाकर घर से निकला था। महिला ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसका पति नौकरी करने बिहार से मानपुरा में आया है और उसने किसी महिला के साथ शादी कर ली है। जब उसे पता चला तो उसे लेने के लिए वह बिहार से मानपुरा पहुंची थी। महिला ने कहा कि उसने दूसरी महिला और पति से कहा कि घर चलकर फैसला करते हैं, लेकिन दोनों चलने से इंकार कर रहे हैं। महिला पति को बिहार ले जाने की जिद करने लगी, लेकिन प्रेमिका उसे रोक रही थी। घटना को लेकर जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को अपने साथ थाने ले गई। मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News