OMG! घरों से बाहर निकले लोग, सभी ने मोबाइल निकालकर किया चेक, फिर...

घरों में पंखे हिलने लगे तो लोगों में दहशत फैल गई।

Update: 2024-06-02 12:21 GMT
Earthquake News सोनभद्र: यूपी में एक बार फिर धरती हिली है। सोनभद्र में दोपहर अचानक से घरों में पंखे हिलने लगे तो लोगों में दहशत फैल गई। सभी घरों से बाहर निकल आए। पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। सभी ने मोबाइल निकालकर चेक किया तो भूकंप की जानकारी हुई। इसके बाद सभी एक-दूसरे से भूकंप के झटकों की जानकारी लेने लगे। जानकारी के अनुसार सोनभद्र में लोगों को दोपहर करीब तीन बजकर 50 मिनट बाद अचानक से एक जोरदार झटका महसूस हुआ। छतों पर लगे पंखे हिलने लगी। लोगों को धरती हिलने का भी कुछ एहसास हुआ। इसके बाद सभी घरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर पैमाने पर जब रविवार को आए भूकंप की तीव्रता मापी गई तो वह 3.9 निकली। बतादें कि एक दिन पहले तिब्बत में भी भूकंप आया था। तिब्बत के जिजांग में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप मापा गया था। जानकारी के अनुसार एक जून की शाम करीब 4.29 पर तिब्बत में भूकंप आया था। हालांकि दोनों ही जगहों पर आए भूकंप से किसी को कोई जनहानि नहीं हुई है।
Tags:    

Similar News

-->