पश्चिम बंगाल: 15 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, TMC पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को सत्तारूढ़ टीएमसी

Update: 2021-01-10 17:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हो गईं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। दोनों दलों के सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से भाजपा की ही ताकत बढ़ेगी।

बीते महीने टीएमसी छोड़ भाजपा में आए अधिकारी ने पुरुलिया में रोडशो के दौरान पत्रकारों से कहा, 'हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किए गए प्रत्येक हमले से और अधिक लोग हमारे समर्थन में आएंगे। सूत्रों ने कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांति इलाके के भाजाचौली में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए।

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा कि उसके कुछ कार्यकर्ता हमले में घायल हो गए। वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि भाजपा के कैंप में अंदरूनी कलह के चलते ये झड़पें हुई हैं। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मरिश्दा से भी हिंसा की खबरें मिली हैं।
पश्चिमी मेदिनीपुर के केशपुर में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से एक दूसरे पर ईंटों और डंडों से हमला किया। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के टीएमसी अध्यक्ष अजित मैती ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने भगवा पार्टी के समर्थकों के उकसावे के आगे संयम बरता।


Tags:    

Similar News

-->