जश्न के साथ नववर्ष-2026 का जोरदार स्वागत

Update: 2026-01-01 12:01 GMT
Nahan. नाहन। सिरमौर जिला में वर्ष-2025 की अंतिम संध्या और वर्ष 2026 के स्वागत से सिरमौर जिला पूरी तरह से सराबोर रहा। जिला के तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे। जिला के लोगों ने भी जहां जश्र के साथ वर्ष-2025 को अलविदा कहा तो वहीं रात ठीक 12 बजे डीजे की धुनों पर वर्ष 2026 का स्वागत किया। सिरमौर जिला के प्रमुख पर्यटन स्थल हरिपुरधार, नौहराधार, राजगढ़ की हाब्बन वैली, नाहन, पांवटा साहिब के अलावा शिलाई, कफोटा, देवथल व चांदपुरधार में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक नए वर्ष के स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे। वहीं, जिला के प्रवेश द्वार कालाअंब, पांवटा, मिनस और कुमारहट्टी से सिरमौर जिला में प्रवेश के दौरान किसी भी प्रकार के यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
Tags:    

Similar News