Weather Update : मैदान इलाको में चटख धूप की शुरुआत, पहाड़ों में कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

देहरादून। उत्तराखंड में आज रविवार को मौसम साफ है। दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने परेशानी बढ़ाई हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के …

Update: 2023-12-24 05:52 GMT

देहरादून। उत्तराखंड में आज रविवार को मौसम साफ है। दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने परेशानी बढ़ाई हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के समय ठंड का एहसास कम होगा।

उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। क्रिसमस पर भी मौसम साफ रहेगा।
कहां कैसा है मौसम का हाल
श्रीनगर में कोहरा होने से ठंड में हुआ इजाफा।
हरिद्वार में मौसम साफ। धूप खिली।
पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में मौसम साफ। चटक धूप खिली।

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।

Similar News