दिल्ली में मौसम बदला, सुबह-सुबह हुई तेज बारिश

Update: 2024-03-03 01:15 GMT

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों के वीकेंड की शुरुआत आज तड़के 4 बजे कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ हुई। एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह हुई बारिश और तेज हवा के चलते एक बार फिर मौसम बदल गया है। साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी दर्ज की गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है।

शुक्रवार तक दिन में तेज धूप रही थी, वहीं शनिवार को बारिश के बाद दिनभर बादल छाये रहे। 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास दिलाया। इस बदलाव के चलते दिल्ली के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन से चार दिन तक ठंडक का एहसास बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हुई। सफदरजंग में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में सबसे ज्यादा 5 एमएम बारिश राजघाट, जबकि 3.5 एमएम बारिश मुंगेशपुर में हुई। रविवार सुबह एक बार फिर दिल्ली के कुछ इलाको में बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।


Tags:    

Similar News