टकसाल कॉलोनी को 15 दिन बाद आ रही पानी की सप्लाई

Update: 2024-04-28 11:47 GMT
परवाणू। परवाणू से सटे टकसाल ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 में बीते कई सालों से पर्याप्त पानी न मिलने एवं 15 दिनों के बाद पानी की सप्लाई से टकसाल कॉलोनी के निवासी बड़े ही आक्रोश में है। ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर बढ़ गया है कि सूबे में होने वाले लोकसभा चुनावों में सभी राजनितिक पार्टियों एवं उनके प्रत्याशियों को सालों से चली आ रही पानी की समस्या को लेकर घेरने का पूरा मन बना लिया है। वहीं जब जल शक्ति विभाग से इस समस्या बारे पूछा जाता है तो वह पर्याप्त मेन पावर न होने एवं हिमुडा से पानी न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ते दिखते है। लोगों का कहना है की प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी पर्याप्त पानी न मिलना भाजपा सरकार का फेलियर रहा था और अब जो प्रदेश कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ सत्ता में आई थी उस सरकार के कई माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जैसी पहले थी वैसी ही बनी हुई है।
टकसाल कॉलोनी वासियों का कहना है की सालों से नेताओं व प्रशासन ने मानो टकसाल कॉलोनी को दरकिनार कर रखा है। वहीं टकसाल कॉलोनी में आज़ादी के बाद से अब तक सडक़ सुविधा तक नहीं है, पर्याप्त पानी की सुविधा नहीं है, साफ सफाई की सुविधा नहीं है, रास्तों पर बह रहे सिवरेज के पानी का मामला हो और फिर स्लम ऐरिया होने के कारण कोई भी बिमारी हो वो टकसाल कालोनी से शुरू होती है। सुविधाओं के आभाव एवं इतना सब होने के बाद टकसाल के लोगों पर यह आरोप लगाया जाता है की कोई भी बीमारी चाहे डायरिया हो, डेंगू हो, मलेरिया हो वह सभी टकसाल के निचले क्षेत्र से ही फैलती है। परवाणू सहायक आयुक्त महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले को टकसाल पंचायत वार्ड-12 की वार्ड सदस्य निशा देवी ने खूब जोर शोर से उठाया। निशा देवी ने कहा कि कालोनी में लंबे समय से 15 दिनों के बाद लोगों को पानी मिल रहा है और जो पानी मिल रहा है उसमे भी बाल निकल कर आ रहे हंै, ऐसे में क्या डायरिया और क्या डेंगू, क्या मलेरिया ऐसी कई बीमारिया होने का खतरा मंडरा रहा है। निशा देवी ने पानी में आ रहे बाल का वीडियो सबूत भी दिखाया।
Tags:    

Similar News