ईंट भट्ठे में दीवार गिरी: 4 मजदूरों की मौत, VIDEO

मचा हड़कंप.

Update: 2023-03-20 10:28 GMT
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ईंट भट्ठे में दीवार गिरने से काम कर रहे आठ मजदूर दब गए। इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार मजदूर घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, दरवेशपुर गांव स्थित एक चिमनी ईंट भट्ठे में अन्य दिनों की भांति कुछ मजदूर एक कच्ची दीवार के सटे काम कर रहे थे।
इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई और आठ मजदूर इसके नीचे दब गए। इनमे से चार मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक महिला थीं।
घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया।
मनेर के थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि मृतकों की पहचान शिला देवी और धुरनी देवी, सुगंधि देवी और सिताबी देवी (गुमला, झारखंड) के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।
Full View
Tags:    

Similar News